विधायक के नेतृत्व में सुधांशु शुक्ला जी का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

Spread the love

लखनऊ। दिनांक 25 अगस्त 2025 को एयरपोर्ट पर सुधांशु शुक्ला जी का भव्य स्वागत किया गया, जिसमें माननीय विधायक डॉक्टर राजेश्वर सिंह जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में एक गरिमामय स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। यह आयोजन उत्साह, सम्मान और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बन गया।

समारोह की विशेष अगुवाई सरोजिनी नगर प्रथमवार्ड की पार्षद गीता देवी गुप्ता ने की। उनके साथ समाज के अनेक गणमान्य एवं सम्मानित व्यक्तित्व उपस्थित रहे, जिनमें पार्षद के एन. सिंह, पार्षद मोनू पार्षद प्रतिनिधि लव कुश पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी शशि गुप्ता, प्रेमा , सुनीता श्रीवास्तव, रामाशंकर त्रिपाठी, श्वेता गोयल, सोनू, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और समाजसेवी शामिल थे।

सभी ने सुधांशु शुक्ला जी का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण द्वारा आत्मीय स्वागत किया और उनके आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम स्थल पर जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि सुधांशु शुक्ला जी जनमानस में अत्यंत लोकप्रिय और प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व के धनी हैं।

इस स्वागत समारोह के माध्यम से सामाजिक समरसता, विकास और जनसेवा के प्रति संकल्प दोहराया गया। माननीय विधायक डॉक्टर राजेश्वर सिंह जी के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल एक स्वागत समारोह था, बल्कि जनभावनाओं का जीवंत चित्रण भी बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *