उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नरही बाजार, हजरतगंज में व्यापारियों को तिरंगा ध्वज वितरित किए
आजादी का उत्सव धूमधाम से मनाएंगे राजधानी के व्यापारी
प्रमुख बाजारों को तिरंगे झंडों से सजाएंगे व्यापारी
पन्द्रह अगस्त को अनेक बाजारों में ध्वजारोहण के कार्यक्रम आयोजित होंगे
12अगस्त, मंगलवार,
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में राजधानी लखनऊ के नरही बाज़ार, हजरतगंज में
तिरंगा अभियान के अंतर्गत नरही बाजार के व्यापारियों को तिरंगे ध्वज का वितरण किया गया
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा आजादी का महोत्सव राजधानी के व्यापारी धूमधाम से मनाएंगे एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल राजधानी की प्रमुख बाजारों को तिरंगे एवं झालरों से सजायेगा तथा पन्द्रह अगस्त के दिन संगठन द्वारा अनेक स्थानों पर ध्वजारोहण किया जाएगा
उन्होंने कहा हम सब भाग्यशाली हैं कि हमने आज़ाद भारत में जन्म लिया है। हमारे पूर्वजों ने निश्चित रूप से अनेक कष्ट सहकर एवं कुर्बानिया देकर हम लोगों के लिए ये दिन सुरक्षित किया है
हम सब को मिलकर अब ऐसे काम करने होंगे जिससे भारत
पुनः विश्व में विश्व गुरु के रूप में उभरकर आए
तथा मजबूत आर्थिक शक्ति के रूप में अपने आपको स्थापित हो सके
तिरंगा वितरण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल,नरही बाजार के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह बबुआ, महामंत्री संजय अग्रवाल, अभिषेक केसरवानी, अश्वनी मिश्रा, रमेश केसरवानी अनिलअग्रवाल, सुभाष श्रीवास्तव, राकेश साहू, आलोक गुप्ता नगर उपाध्यक्ष श्यामजी शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी थे
संजय गुप्त
