पीपीगंज टाउन एरिया अध्यक्ष ने किया भूमि का शिलान्यास

Spread the love


सुनील पाठक ,पूर्वांचल ब्यूरो, गोरखपुर,
गोरखपुर 11,8,25, पीपीगंज टाउन एरिया स्थित पुराने दुर्गा मंदिर के जीरोधार एवं पोखरा का सुंदरीकरण नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा किया गया ।प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पीपीगंज नगर पंचायत क्षेत्र के ऐतिहासिक पुराना दुर्गा मंदिर और मंदिर परिसर स्थित पोखरी के सुंदरीकरण के लिए शासन से दो करोड रुपए की धनराशि और मुक्ति की गई है ।सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्यण विश्वकर्मा ने मंदिर परिसरऔर पोखरा का सुंदरीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। वही इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष से और जानकारी प्राप्त करनी चाही तो उनका फोन नहीं उठा। ऐसी बराबर शिकायत मिल रही है।शिलान्यास समारोह के लक्ष्मण विश्वकर्मा ने कहा कि यह कार्य नगर के सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को बताने के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि को भी महत्वपूर्ण होगा ।उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधायक फतेहबहादुर सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश और नगर पंचायत विकास की नई कहानी लिख रहे हैं उन्होंने यह भी कहा कि इस स्तर पर विकास का कार्य पूर्ववर्ती किसी सरकार से संभव नहीं हो पाया था इस अवसर पर सभासद प्रतिनिधि राजू मद्धेशिया, पूर्व सभासद अनिल कुमार, सनी जायसवाल ,राजेंद्र सिंह , राघवेंद्र सिंह मंटू, पुरोहित रामदास मिश्रा, समेत नगर के तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मंदिर और पोखरे के सुंदरीकरण के कार्य नगर के लिए ऐतिहासिक पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *