प्रतापगढ़। बुधवार को संत एंथोनी इंटर कॉलेज, प्रतापगढ़ में बैडमिंटन की जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ संत एंथोनी इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल प्रेम प्रकाश द्वारा की गई। सभी बच्चों को उन्होंने जीत की अग्रिम बधाई दी।
14 वर्षीय बालिका वर्ग में समरीन विजेता उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह, मान्धाता तथा संध्या उपविजेता पीएम श्री तारापुर, लालगंज।
14 वर्षीय बालक वर्ग में
सूरज विजेता उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह, मान्धाता रहे तथा शिव यादव उप विजेता पीएम श्री तारापुर का रहा।
17 वर्षीय बालिका वर्ग में जैनब बानो विजेता अमर जनता इंटर कॉलेज कटरा गुलाब सिंह, तथा महक उप विजेता कृपालु इंटर कॉलेज कुंडा का रहा। 17 वर्षीय बालक वर्ग में मनीष पटेल विजेता अमर जनता इंटर कॉलेज कटरा गुलाब सिंह तथा वंश शर्मा उपविजेता राजकीय इंटर कॉलेज सायन देव का रहा।
19 वर्षीय बालक वर्ग में कुनाल कुमार विजेता तुलसी इंटर कॉलेज कुंडा और दिवाकर पाल उपविजेता संत एंथोनी इंटर कॉलेज प्रतापगढ़।
बालिका वर्ग 19 वर्ष में मैमूना विजेता कृपालु इंटर कॉलेज कुंडा व अनन्या उपविजेता संत एंथोनी इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ रहीं।
कटरा गुलाब सिंह की समरीन, साजिया, फरहा नाज, जैनब बानो, सिमरन बानो तथा बालक वर्ग में सूरज पटेल मोहम्मद नदीम राईन, मोहम्मद फरदीन, मोहम्मद हमजा राईन तथा मनीष पटेल, मोहम्मद अनस ने प्रतिभाग किया।
सभी प्रतियोगिताएं जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रतापगढ़ के आदेश के क्रम में संपादित हो रही है तथा जिला क्रीड़ा सचिव माध्यमिक संतोष कुमार सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक रामकुमार सिंह, जिला व्यायाम शिक्षिका मंजू सिंह, जिला स्काउट मास्टर सुशील कुमार सिंह की देखरेख में आयोजित हुई। ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मान्धाता कौशलेंद्र प्रताप सिंह, राजीव सिंह, पवन कुमार सिंह , मो० फरहीम, संजय कुमार सिंह, संजय कुमार प्रजापति ,विनोद कुमार यादव, शिव शंकर यादव, विनोद कुमार, संजीव कुमार, आबाद अहमद, रोहित यादव, प्रभात, ममता मिश्रा, माइकल आदि इस आयोजन में उपस्थित रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी मान्धाता और सुरेश कुमार सिंह खंड शिक्षा अधिकारी लालगंज ने सभी बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी। जानकारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद फरहीम ने दी।
प्रतापगढ़ मानिकपुर से राकेश कुमार धुरिया की रिपोर्ट
बैडमिंटन प्रतियोगिता में कटरा गुलाब सिंह के बच्चों का शानदार प्रदर्शन”
