ब्रह्मदेव जागरण मंच धरती मां हरा भरा बनाओं अभियान की 55 पौधारोपण के साथ हुई शुरूआत”

Spread the love


“सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण कर प्रकृति की सेवा करनी चाहिए- सत्येन्द्र तिवारी”

प्रतापगढ़। ब्रह्मदेव जागरण मंच धरती मां हरा भरा बनाओ अभियान के तहत प्रति वर्ष होने वाले पौधारोपण अभियान के क्रम में ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा सण्डवा चन्दिका ब्लॉक के बहरिया गांव में 55 पेड़ लगाकर संगठन के लोगों ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर बोलते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित सत्येन्द्र नारायण तिवारी एडवोकेट ने कहा कि- मौजूदा परिवेश में प्रकृति के साथ जो छेड़छाड़ की जा रही है वो अत्यंत चिंताजनक है। हम सभी लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण कर प्रकृति की सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर संगठन के जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर धर्मराज पाठक ने कहा कि- संगठन की मुहिम है कि प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्रहित और जनहित में पौधारोपण करने के साथ संरक्षण का संकल्प लेना होगा तभी हम सब धरती मां को हरा भरा बना पायेंगे। नगर उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव जागरण मंच रमापति मिश्र ने कहा कि- प्रत्येक व्यक्ति को अपने आस पास ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करना होगा तभी हम सभी का प्रयास सार्थक होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में आम, महुआ, बेल, आंवला, पीपल, बरगद, पाकड़, अमरूद, नीम आदि के पेड़ लगाए गए । विदित है कि संगठन द्वारा पिछले 21 वर्षों से अनवरत पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है जो इस वर्ष भी 25 जुलाई से 15 सितंबर तक चलाया जाएगा ।
कार्यक्रम का संयोजकत्व सण्डवा चन्दिका oil ब्लॉक अध्यक्ष पंडित विजय राज ओझा ने किया। इस अवसर पर ब्रह्मदेव जागरण मंच ब्लॉक सण्डवा चन्दिका के बड़ी संख्या में पदाधिकारी समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
प्रतापगढ़ मानिकपुर से राकेश कुमार धुरिया की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *