कोंच जालौन
भूमाफियाओं के आतंक से पीड़ित परिवार हलकान न्यायालय में वाद दाखिल होने के बाद भी न्यायालय की अवहेलना कर बेचीं लाखों की भूमि पीड़ित न्याय पाने को लेकर दर-दर भटकने को मजबूर।
मामला – तहसील कोंच मुहल्ला जय प्रकाश नगर जिला जालौन का प्रकाश में सामने आया है।
आपकों बताते चलें कि एक वृद्ध पीड़ित महिला की भूमि गाटा संख्या 1050 रकबा 2.144 हे0 व गाटा संख्या 1861 रकबा 0.040 हे0 व गाटा संख्या 1862 रकबा 0.113 हे0 मौजा कोंच बदनपुरा में स्थित है। जिसमें प्रार्थी गण श्रीमती रश्मि मिश्रा पत्नी राजेश मिश्रा निवासी दर्पण कालौनी ठाठीपुर ग्वालियर मध्यप्रदेश व संजीव कुमार वैद पुत्र स्वर्गीय जगदीश चन्द्र वैद निवासी मुम्बई महाराष्ट्र सहखातेदार है।
जिसमें प्रार्थनीय ने एक किता भूमि का वाद संख्या 2125/2025 राजीव वैद आदि बनाम श्रीमती रश्मि मिश्रा आदि धारा 116 उत्तर प्रदेश रा0 स0 का वाद उपजिलाधिकारी कोंच में लम्बित है। उसके बाबजूद विपक्षी श्रीमती रश्मि मिश्रा व संजीव कुमार वैद न्यायालय की अविहेलना करते हुए फर्जी कूट रचित तरीके से दबंगई के बल न्यायालय के आदेश को दरकिनार करते हुए। जमीन बेचना चाहते हैं।
यदि बिना न्यायालय के आदेशों के विपरित बिना कर्रा फांट के दबंगों द्वारा भूमि विक्रय की जाती है। तों प्रार्थिनी व उनके पुत्र गणों आपूर्ति निय क्षति होगी।
पीड़ित महिला बुजुर्ग श्रीमती प्रभा वैध पत्नी स्वर्गीय प्रकाश चन्द्र वैद तहसील कोंच उपजिलाधिकारी के
चक्कर लगाने व न्याय पाने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। साथ ही पुलिस प्रशासन से भी कोई सहयोग पीड़ित परिवार को भी नहीं मिल रहा है।
पीड़ित परिवार को डर है कि भूमाफियाओं से सांठगांठ करके पीड़ित परिवार की भूमि बिक्री होने की सम्भावना जताई जा रही है।
आज योगी आदित्यनाथ सरकार में दबंगो व भूमाफियाओं तथा रसूखदारों व पैसे वालों की सुनवाई हो रही है। ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों की सुनवाई न पुलिस प्रशासन करता है। न जनपद की कोंच तहसील में न्याय पाने के लिए चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
