फर्जी सीबीआई, इनकम टैक्स अधिकारी ठगी गैंग का पर्दाफाश, 5 ठग गिरफ्तार”

Spread the love


प्रतापगढ़ जिले के पट्टी थाना क्षेत्र में 5 लाख की ठगी का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार ठगों में बृजेश सिंह, राम विशाल तिवारी, राम सकल केवट, लल्लू केवट और रंजीत कुमार यादव शामिल हैं। पुलिस द्वारा पकड़े गए ठगों के पास से 3 लाख 30 हजार रुपए नकद और 3 लाख 69 हजार के नकली नोट सहित 6 मोबाइल फोन, फर्जी आईडी, अवैध तमंचा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार ठगों के ऊपर प्रयागराज, उन्नाव, अमेठी, अंबेडकर नगर में धोखाधड़ी, अपहरण आदि के मामले दर्ज हैं। पट्टी के उड़िया दिल में वादी से 5 लाख की ठगी राम विशाल तिवारी की मिली भगत से की गई थी। प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के निर्देश पर विशेष टीम ने 24 घंटे में ठगों के गिरोह का पर्दाफाश किया। प्रतापगढ़ पुलिस ने जनता से अपील किया है कि फर्जी अधिकारियों से सावधान रहें तथा संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को डायल 112 पर दें। पुलिस द्वारा पकड़े गए ठगों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
प्रतापगढ़ मानिकपुर से राकेश कुमार धुरिया की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *