प्रतापगढ़। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 14.07.2025 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत होटल ग्रैंड पैलेस, बलीपुर रोड में एक युवक-युवती के मिलने की सूचना पर युवती के परिजनों द्वारा युवक से मारपीट किए जाने की घटना में तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया।
प्रथम पक्ष से प्राप्त तहरीर के आधार पर अन्तर्गत धारा-64(2)(m), 308(5), 356(2), 351(2) बीएनएस व 67 आईटी एक्ट बनाम 01 नामजद व द्वितीय पक्ष से प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-320/2025 धारा-191(2), 190, 115(2), 352, 351(2), 117(2) बीएनएस बनाम 07 नामजद व 08-09 व्यक्ति अज्ञात पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना से संबंधित होटल ग्रैंड पैलेस में उपजिलाधिकारी सदर एवं संयुक्त पुलिस टीम द्वारा निरीक्षण किया गया, जिसमें भारी अनियमितताएं पाए जाने पर “होटल को विधिक प्रावधानों के तहत सील” कर दिया गया है।
मौके पर कानून व्यवस्था पूरी तरह से सामान्य है।
किसी भी प्रकार की अफवाह/गलत सूचना फैलाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रतापगढ़ पुलिस की सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन को अपील:-
कृपया सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, भड़काऊ या एकपक्षीय जानकारी को पोस्ट अथवा शेयर न करें। ऐसा करना दंडनीय अपराध है। अतः सोच-समझकर जिम्मेदार नागरिक की तरह व्यवहार करें।
जनपद में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस कटिबद्ध है।
प्रतापगढ़ मानिकपुर से राकेश कुमार धुरिया की रिपोर्ट
प्रतापगढ़ पुलिस का आधिकारिक खंडन व आमजन से अपील”
