लगातार दूसरी बार आशुतोष मिश्र अध्यक्ष पद पर निर्विरोध हुए निर्वाचित, खुशी

Spread the love

सांगीपुर, प्रतापगढ़ ।पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई सांगीपुर के चुनाव मे सोमवार को आशुतोष मिश्र अध्यक्ष तथा मार्तण्ड प्रताप सिंह मंत्री के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई सांगीपुर का चुनाव कम्पोजिट स्कूल भगतपुर के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष के पद पर आशुतोष मिश्र, मंत्री के पद पर मार्तण्ड प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष के पद पर संतराम सरोज, उपाध्यक्ष के पद पर राजेश कुमार मौर्य, अविनाश कुमार मिश्र, राजेन्द्र कनौजिया, संयुक्त मंत्री अजय प्रताप सिंह, विनोद कुमार, राकेश कुमार, आय व्यय निरीक्षक मो. आविद व लेखाकार घनश्याम जायसवाल सहित सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन पर्यवेक्षक जियालाल व मो. जफरुल की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ जिलाध्यक्ष शाह आलम ने दिलाई और सभी पदाधिकारियों को उनकी जीत की शुभकामना दी।
जिला अध्यक्ष के साथ जिला महामंत्री राजेश सरोज तथा बिहार ब्लॉक अध्यक्ष डा० सुशील कुमार ने सभी को जीत की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।
इस मौके पर रामशंकर पाण्डेय, अष्टभुजा प्रसाद तिवारी, गोपेश श्रीवास्तव, गिरीश चन्द्र शुक्ल, सुषमा सिंह, राजीव सिंह, श्रीनाथ विश्वकर्मा, कमलेश द्विवेदी,
अशोक सिंह, मीलेश सरोज, श्रद्धा पांडेय, आशुतोष, मुख्तार अहमद, सुशील कुमार, सम्पूर्णानन्द, राहुल मिश्र, संजय शर्मा, अजय प्रताप सिंह, राजेश वर्मा, अजय कोरी, अरूणेन्द्र प्रताप सिंह, धीरेन्द्र, सुनील कुमार, शैलेश यादव, सुशील शुक्ला, श्याम बहादुर यादव, भूपेंद्र सिंह, विपिन सिंह, सन्दीप मिश्रा, मनोज सिंह, मनोज मौर्य, प्रभा सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, देव मणि त्रिपाठी, आशा सिंह, सत्येन्द्र सिंह, अशोक सिंह रमना, प्रज्ञा , कान्ति सरोज, ज्ञान चन्द सरोज, शशि पांडेय,आशीष द्विवेदी, कमलेन्द्र, शुभम तिवारी आदि बडी़ संख्या में विकास खंड सांगीपुर के शिक्षक गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *