बुद्धेश्वर मंदिर के तालाब में ज़हर मिलाकर मारी गईं हज़ारों मछलियाँ, केस दर्ज

Spread the love

लखनऊ के मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर के तालाब में अज्ञात व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ डाल दिया, जिससे हज़ारों मछलियों की मौत हो गई। एक मरी मछली खाने से एक कुत्ते की भी मौत हो गई। मौके से ज़हरीले पदार्थ की तीन शीशियाँ बरामद हुई हैं। पार्षद धर्मेंद्र सिंह की शिकायत पर पारा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच कर रही है। नायब तहसीलदार, मत्स्य विभाग और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और जीवित मछलियों को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें अन्यत्र स्थानांतरित किया गया। जेट पंप से जहरीला पानी बाहर निकाला जा रहा है, और तालाब की सफाई के बाद उसमें फिर से साफ पानी भरा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *