लखनऊ का मानक नगर पुल बन गया अवैध बस स्टैंड, जिम्मेदार अधिकारियों ने पहन लिया टिन का चश्मा नहीं देता दिखाई।
मानक नगर कोतवाली के अंतर्गत मानक नगर के पुल पर शाम ढलते ही लगभग 7:30 बजे के बाद पूरे पुल को बना लेते हैं अवैध बस अड्डा।⚡
लखनऊ आरटीओ, ट्रैफिक पुलिस व मानक नगर कोतवाली की पुलिस को नहीं देता दिखाई।
अवैध बस अड्डे के चलते यातायात होता है बाधित बाराबीरवा की ओर से पारा जाने वाले आम जनमानस को उठाना पड़ती है कठिनाइयां, इस पार से उसे पार जाने में छूट जाता है पसीना।
आखिर उच्च अधिकारी कार्रवाई करे तो करें कैसे क्योंकि पूरा दिन कट जाता है रोजमर्रा के मामलों को निस्तारण करने में।
लाख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देते रहे निर्देश अवैध अतिक्रमण,अवैध स्टैंड को हटाने के लेकिन साहब हम तो ठहरे लखनऊ के अधिकारी कार्रवाई करें कैसे…
बस हादसे होने के बाद परिवहन विभाग व उत्तर प्रदेश पुलिस है जागती फिर करती है तमाम कार्रवाई।
