किरतपुर राष्ट्रीय लोकदल पार्टी सुप्रीमो जयंत चौधरी 31 मई को किरतपुर के मुस्लिम इंटर कॉलेज के बन रहे भवन का शिलान्यास करने लिए पधार रहे हैं। इस कार्यक्रम को लेकर समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।उनके कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रालोद नेताओं ने कमर कस ली है।
शनिवार के दोपहर बिजनौर सांसद चंदन चौहान मुस्लिम इंटर कॉलेज पहुंचे और वहां मैदान के आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रालोद नेताओं से विचार विमर्श किया। सांसद चंदन चौहान ने कहा कि रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी ने हमेशा किसानों के हित की बात कही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों का आह्वान किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्म के पहुंचकर जयंत चौधरी के विचार सुने । चौधरी शोएब क्षेत्रीय मंत्री युवा राष्ट्रीय लोकदल ने युवाओं से आहवान किया है की 31 मई को किरतपुर के मुस्लिम इंटर कॉलेज मैदान में एक जन सैलाब की तरह पहुंचे। इसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारिया शुरू हो गई है।
कार्यक्रम संयोजक प्रदेश सचिव काजी तारिक अली ने कहा कि कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से पार्टी कार्यकर्ता पार्टी कार्यक्रम में पहुंचेंगे।इस अवसर पर सांसद चंदन चौहान, के साथ प्रदेश सचिव काजी तारिक अली, चौधरी शोएब क्षेत्रीय मंत्री युवा रालोद, चौधरी कल्लू सिंह सारंग विधान सभा अध्यक्ष नगीना,शहजाद राणा,विजय चौहान, मुशैब सिद्दीकी, आदि सेकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
किरतपुर राष्ट्रीय लोकदल पार्टी सुप्रीमो जयंत चौधरी 31 मई को किरतपुर
