बीती रात बाइक सवार चार युवकों ने स्टूडियो संचालक से ड्रोन कैमरा छीन कर हुए फरार

Spread the love

कधंई थाना क्षेत्र के तरदहा गांव की रविवार रात 12:30 बजे की घटना।

शादी समारोह से वापस लौटते समय स्टूडियो संचालक से बाइक सवार चार युवकों ने असलहा सटाकर ड्रोन कैमरा छीनकर फरार हो गए।कधंई थाना क्षेत्र के रखहा बाजार निवासी दयाशंकर सिंह शादी विवाह में फोटो वीडियो का काम करता है।दस अप्रैल को पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव एक शादी में गया हुआ था। जयमाल के बाद वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था तभी कधंई थाना क्षेत्र के तरदहा गांव के समीप अपाचे व पल्सर सवार चार युवकों ने स्टूडियो संचालक को असलहा सटाकर ड्रोन कैमरा छीन कर फरार हो गए।रविवार की सुबह पीड़ित दयाशंकर सिंह ने रायपुर के एक युवक को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी कंधई गुलाबचंद सोनकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक नामजद तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।।
प्रतापगढ़ मानिकपुर से राकेश कुमार धुरिया की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *