सच का विरोध करने पर खालसा कॉलेज के अध्यापक अनुराग ने छात्र को जमकर पीटा

Spread the love

छात्र को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है जमकर वायरल

खालसा, एसेंट कॉलेज का एक बड़ा सच

उन्नाव,आपको बताते चलें जनपद उन्नाव के नेशनल हाईवे से सटा हुआ चमरौली उन्नाव में स्थित खालसा इसेंट कॉलेज कई वर्षों से सुर्खियों में छाया हुआ है लेकिन जनपद के आला अधिकारीयो का ध्यान इस कॉलेज की तरफ हरगिज नहीं है।
इसी खालसा कॉलेज का ताजा मामला 2 दिन पूर्व का है जहां पर एक छात्र की कालेज के अध्यापक अनुराग के द्वारा छात्र का पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जो विद्या के गुरु कहे जाने वाले को शर्मसार कर रहा है।
दरसल मामला कुछ इस तरह है की खालसा कॉलेज में विद्यार्थियों को फीस एडमिशन के वक्त कुछ और बताते हैं फिर एडमिशन होने के बाद जिम्मेदार विद्यार्थियों से दुनिया भर की कहानी बात कर फीस के नाम पर मोटी रकम को वसूलने का कार्य करते हैं। एडमिशन होने के बाद विद्यार्थी और उनके अभिभावक पूरी तरह से कालेज के लुटेरे के चंगुल में फंस जाते हैं मोटी रकम फीस के नाम पर न देने पर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से दूरव्यवहार करते हैं और मारामारी करने पर आमादा हो जाते हैं। एक छात्र ने एडमिशन कराया एडमिशन कराने के वक्त उससे फीस कुछ और बोला लेकिन जब उस छात्र का एडमिशन हो गया तब विद्यालय के जिम्मेदार उस छात्र से दोबारा ज्यादा पैसा मांगने लगे तभी छात्र इसका विरोध किया विरोध करने पर विद्यालय के अध्यापक अनुराग और कई लोग कॉलेज के जिम्मेदार मिलकर छात्र को जमकर पीटते हैं। यही नहीं कॉलेज में अक्सर इस तरीके की वारदाते सामने आती रहती है लेकिन छात्र और अभिभावक अपने बच्चों का भविष्य देखकर आगे कुछ नहीं कर पाते हैं और अपना मुंह बंद रखते हैं। इससे साफ प्रतीत होता है कि खालसा कॉलेज में खुलेआम कॉलेज के जिम्मेदार अध्यापक द्वारा गुंडई होती है खालसा और एसेन्ट कॉलेज के जिम्मेदार अध्यापक प्रबंधक के द्वारा विद्या के मंदिर कहे जाने वाले कॉलेज और विद्या को शर्मसार करने में पूरी तरह से लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *