नफरत की दुकान को बंदकर मोहब्बत की दुकान खोल रही कांग्रेस : इं. संतोष कुमार मिश्र

Spread the love

कांग्रेस में शामिल हुए इंजीनियर संतोष कुमार मिश्र के गोरखपुर आगमन पर कांग्रेस जनों ने माल्यार्पण कर जोरदार ढंग से किया स्वागत

इं. संतोष कुमार मिश्र के कांग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस पूर्वी उत्तर प्रदेश में बनेगी ताकतवर : अजमल

गोरखपुर। रालोद को छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए इंजीनियर संतोष कुमार मिश्रा के गोरखपुर पर आगमन पर कांग्रेस जनों ने माल्यार्पण कर उनका जोरदार ढंग से स्वागत किया। स्वागत के बाद प्रेस से मिलिए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंजीनियर संतोष कुमार मिश्र ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर हमने कांग्रेस को ज्वाइंन किया है। उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुझे जिम्मेदारी सौंपी है, उस जिम्मेदारी को निश्चित तौर पर निभाऊंगा। मिश्रा ने कहा कि बढ़ती हुई महंगाई की मार जहां आम जनता को झेलना पड़ रहा है वहीं बेरोजगारी से त्रस्त नौजवान विदेश में एंड क्रेन पर क्रेन जाकर जिला की जिंदगी जीने को मजबूर हैं किसान अपनी फसलों को आपदा की मार झेल रहा है आपदा से बचा तो बिचौलियों की मार से बचना कठिन है, “कहां तो तय था चिराग हर घर के लिए, मयस्सर नहीं अब शहर के लिए” कहावत चरितार्थ है‌। आज वर्तमान में केंद्र एवं प्रदेश की सरकार की किसानों के फसलों की आमदनी दोगुनी करने की बात कहने वाली सरकार प्रोफेसर एमएस स्वामीनाथन आयोग का गठन 18 नवंबर 2024 को हुआ।उससे डेढ़ गुना की बात आई उसे भी लागू नहीं किया गया। दोगुना की बात तो दूर है। उन्होंने कहा कि जनता के हितार्थ विपक्ष की भूमिका अहम होती है, संघर्ष, सत्याग्रह के रास्ते सत्ता पक्ष को आईना दिखाना कर्तव्य है। मिश्र ने कहा कि देश की बड़ी अदालत सांसद एवं राज्यसभा दोनों सदनों में कांग्रेस पार्टी द्वारा वक्फ बिल का विरोध देश हितार्थ जो चर्चा में आया। उससे मैं अभिभूत हुआ हूं। वाकई में बेड़ियों से जकड़े मुल्क को आजाद कराने में कांग्रेस पार्टी का योगदान अवर्णीय व उल्लेखनीय है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे मिलेगी, उसका बखूबी निभाने का प्रयास करूंगा। मिश्र ने कहा कि देश में फैल रहे नफरत की दुकान को बंद कर मोहब्बत की दुकान खोलने का कांग्रेस पार्टी द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के नेतृत्व में आम जनता के हित में संघर्ष किया जा रहा है। जिसमें खुलकर जनता का समर्थन भी प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरफ तेजी के साथ लोगों का रुझान बढ़ रहा है, ऐसे में कांग्रेस को ताकत देने के लिए बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस में शामिल भी हो रहे हैं।
इस मौके पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष हिफजुर्रहमान अजमल ने इंजीनियर संतोष कुमार मिश्रा के कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस में मिश्र के शामिल होने से कांग्रेस पार्टी पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक ताकतवर बनकर उभरेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे बड़ी और पुरानी पार्टी है, आने वाले दिनों में जनता कांग्रेस को सत्ता में लाने अपनी महती भूमिका निभायेगी।
स्वागत करने में मुख्य रूप से राजीव कुमार सिंह, बालमुकुंद चतुर्वेदी, संजय कुमार मिश्र, कांग्रेस यूथ के जिला महासचिव अतहर जमाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *