# P R K S केंद्रीय कार्यालय पर बोधिसत्व बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाया गया #
#संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बताएं रास्ते पर चलकर ही हम एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकते हैं- विनोद राय महामंत्री पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ #
प्रकाशनार्थ
आज पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय कार्यालय पर महामंत्री श्री विनोद राय की अध्यक्षता में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारी एवं सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी सम्मिलित हुए। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री फिरोज़ उल हक, दीपक चौधरी, सूरज गुप्ता, कारखाना मंडल के अध्यक्ष ईश्वर चंद्र विद्यासागर, मंडल मंत्री कुलदीप मणि त्रिपाठी ने अपने विचार व्यक्त किया। अपने विचार व्यक्त करते हुए महामंत्री विनोद राय ने कहा कि संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बताएं आदर्शों पर चलकर ही हम एक स्वस्थ समाज की स्थापना कर सकते हैं। महामंत्री विनोद राय ने सभी पदाधिकारियो का आह्वान किया कि कर्मचारी समस्याओं के प्रति जागरूक रहें पूर्वोत्तर रेलवे के किसी भी कर्मचारी को कोई समस्या आने पर यूनियन पदाधिकारी तुरंत सक्रिय होकर उस समस्या के समाधान हेतु तत्पर रहे।
कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ कारखाना मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी दीपक चौधरी, सूरज गुप्ता, फिरोज़ उल हक, शमशाद अहमद, कौशल कुमार सिंह, लक्ष्मी श्रीवास्तव जयप्रकाश सिंह , अशरफ अली, परमात्मा सिंह कारखाना मंडल के मंडल अध्यक्ष श्री ईश्वर चंद्र विद्यासागर मंडल मंत्री श्री कुलदीप मणि त्रिपाठी कोषाध्यक्ष बृजपाल सिंह, युवा अध्यक्ष देवेश सिंह, सतीश श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव,
अंशुमाल पाठक, अजय त्रिपाठी, अवध बिहारी पांडे, अभिषेक गुप्ता, राजू रावत, दीपक प्रजापति, नूरे आलम, नंदन चौधरी, हरकेश बहादुर सिंह, संतोष श्रीवास्तव, कैलाश राजभर, गंगेश राजवंशी, अल्बर्ट पीटर, राजकुमार गुप्ता, धीरज यादव, उमेश कुमार, राजकुमार निषाद, योगेंद्र पाल, मनीष चौधरी, ओ पी मीना, संजय श्रीवास्तव , प्रदीप कुमार इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित रहे।
