गोरखपुर में धूमधाम से मनाया गया सम्राट अशोक की 23 29 वा जयंती
सुनील पाठक ब्यूरो,गोरखपुर/ पूर्वांचल
गोरखपुर 13 अप्रैल 2025, गोरखपुर के संस्कार मैरिज हॉल मुफ्तीपुर में कुशवाहा कांची मौर्य हितकारी समिति के तत्वाधान में महान सम्राट अशोक का 23 29 वा जयंती हर्षालास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सुरेंद्र कुशवाहा विधायक फाजिलनगर व विशिष्ट अतिथि भंते तेजेंद्र जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का सम्मान बैच लगाकर एवं अंग वस्त्र देकर किया गया। मुख्य अतिथि के सम्मान में गीतकार बिना मौर्य ने स्वागत गीत बुद्ध से शुरू किया समिति में समाज के सहित आशीष कुशवाहा (लेफ्टिनेंट करनल )सहित चंद्र कुमार कुशवाहा (मुन्नी लाल किशन चंद ज्वैलर्स )इंजीनियर अशोक कुमार कुशवाहा ,गोविंद कुशवाहा (गोविंद ज्वेलर्स )लक्ष्मण कुशवाहा (आदर्श ज्वैलर्स) श्रीमती फुल देवीपुर (पार्षद) कुशवाहा को सम्मानित किया गया। वही कार्यक्रम में बच्चों ने शानदार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।आगंतुक देखकर मंत्रमुग्ध हो गए ।समिति में समाज के शिक्षा के क्षेत्र में होनहार और बच्चों को प्रमाण पत्र ,ट्रॉफी, मेडल, देकर सम्मानित किया गया। साथ ही पत्रकार बंधुओ को भी सम्मानित किया गया। विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने अपने संबोधन ने कहा कि सम्राट अशोक के महान कार्यों का वर्णन जितना किया जाए कम है। उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया ।भगवान बुद्ध के बुद्ध शरणम गच्छामि का मूल मंत्र दिया ।बौद्ध धर्म का भी प्रचार किया ।शिक्षा में प्राप्त करने पर जोर दिया ।सम्राट अशोक की गौरवशाली इतिहास एवं अखंड भारत के निर्माण के लिए किए गए कार्यों का वर्णन किया गया ।बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी ने समाज में पिछड़े दलितों के उत्थान के लिए बहुत सारे काम किये। वही कार्यक्रम में कुशवाहा, कांची, मौर्या,हितकारी समिति के तमाम कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जो काबिले तारीफ है।