विजली विभाग की मनमानी से परेशान हुए किसान यूनियन अराजनैतिक कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियन्ता को सौपा ज्ञापन- व अजीत कुमार मिश्रा को जिला अध्यक्ष मीडिया प्रकोष्ठ व सुजीत कुमार मिश्रा को मीडिया प्रभारी कुण्डा तहसील का बनाया गया-
कुण्डा प्रतापगढ़ – आज 2-4-205 को भारतीय किसान यूनियन अराज नैतिक की बैठक पावर हॉउस कुण्डा में ओमप्रकाश पटेल की अध्यक्षा में की गई जिसका संचालन कमला कांत शुक्ला ने किया जिसमे समस्त किसान यूनियन अराज नैतिक के कार्यक्रताओं के सहमति से दर्जनों साथियो के साथ में अजीत कुमार मिश्रा को जिला अध्यक्ष मीडिया प्रकोष्ठ प्रतापगढ़ व सुजीत कुमार मिश्रा को मीडिया प्रभारी कुण्डा बनाया
विजली की मनमानी से तंग आकर अधिशासी अभियन्ता कुण्डा विधुत विभाग चारो सर्किल के एस डी ओ को बुलाकर चर्चा करते हुए निम्नलिखित मागोके लिए ज्ञापन पत्र सौपा!
1- किसानों के विधुत विल जिनके 20 हजार तक बकाया है उनका विजली का ना काटा जाये!
2- विधुत विभाग द्वारा घरेलु विजली सप्लाई दिन में 10 घंटे और रात में 8 घंटे तक दिया जाये!
3- गरीब किसानो को विधुत कनेक्शन मुफ्त में दिया जाय!
4- किसान उपभोगताओ के मीटर से 1किलो वाट के कलेक्शन पर 1500 रुपए लेकर 2000 रुपये तक केवल वल्ब पंखे चलाने पर अवैध रूप से आने वाला विल माफ किया जाये व सही विल कराया जाये व अवैध प्रकार से वसूली बंद कराया जाय!
5- गरीब किसानों के विधुत कनेक्शन काटने के बाद उनका कनेक्शन जोड़ने के नाम पर जो 500 रूपये जो विल में जोड़ा जाता है उसे बंद किया जाय!
6- घरेलु विधुत ट्रांफरमर खराब होने के उपरान्त 72 घंटे के अंदर लगवाया जाय और ट्रांसफर के नाम पर अवैध वसूली बंद किया जाय!
7- किसानों के विद्युत विल मीटर के हिसाब से ज्यादा आ रहा है उसे सही कराया जाये
8-जिन उपभगताओ के यहाँ मीटर आज तक नही लगाया गया है उनके यहाँ तत्काल मीटर लगवाया जाये!
9- समस्त एस डी ओ महीने में एक बार् किसानों की समस्याओ को सुनकर उनका उनका हल निकले !
10- यदि पूर्व में दिये गये प्राथना पत्र को संज्ञान में नही लिया गया तो पुनः कार्यालय के सामने 10 अप्रेल को धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होग और उसकी उसकी जिम्मेदारी समस्त विद्युत अधिकारीयों की होगी!
जिसमे समस्त किसान यूनियन अराज नैतिक के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
ओमप्रकाश पटेल जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़, राजकुमारी पटेल महिला जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़, कमलाकांत शुक्ला जिला महामंत्री, अजीत कुमार मिश्रा जिला अध्यक्ष मीडिया प्रकोष्ठ,सुजीत कुमार मिश्रा मीडिया प्रभारी कुण्डा, ओमप्रकाश जयसवाल जिला सचिव प्रतापगढ़, राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय जिला सलाहकार, कुलदीप पाण्डेय जिला प्रभारी, श्यामलाल यादव ब्लाक अध्यक्ष बाबागंज, हरिप्रसाद पटेल तहसील अध्यक्ष कुण्डा,दीपा सिंह महिला ब्लाक अध्यक्ष कालाकांकर,तमीम अहमद, अमित प्रजापति जिला मीडिया प्रभारी,ननकूराम प्रजापति ब्लाक अध्यक्ष रामपुर संग्रामगढ़,आदि किसान पदाधिकारी कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
प्रतापगढ़ मानिकपुर से राकेश कुमार धुरिया की रिपोर्ट
