रिसेप्शन कार्यक्रम में गया परिवार, चोरों ने घर में घुस कीमती सामान सहित नकदी किया पार,

Spread the love

लखनऊ कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित कनौसी तिरखा कालोनी निवासी
राधेश्याम यादव पुत्र सुवेचन यादव के अनुसार वह बीते 22 मार्च को सोनीपत अपनी बेटी के रिसेप्शन कार्यक्रम में गया था। उस दौरान रात्रि में चोरों ने उनके घर में घुस कीमती सामान सहित हजारों की नकदी चोरी कर फरार हो गए। जिसकी जानकारी पड़ोसियों से मिलने पर उन्होंने आनन-फानन में घर पहुंच पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *