सरोजनी नगर से सुहैल खान संवाददाता की खास खबर, एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल के पास घास-फूस में लगी आग,लखनऊ एयरपोर्ट के शांति नगर के पास सोमवार शाम आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया,कानपुर रोड के किनारे एयरपोर्ट के शांति नगर बाउंड्री वाॅल के पास फूस -फास में आग लग गई थी,
इसलिए एयरपोर्ट को लेकर ज्यादा खतरा था,शाम करीब 7:30 बजे एयरपोर्ट कंट्रोल रूम से इसकी सूचना सरोजनी नगर फायर स्टेशन को दी गई,मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर सरोजनी नगर फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ी नंबर 2945 तुरंत मौके पर पहुंची,दमकल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचते ही आग बुझाने का काम शुरू किया,
फायर टीम ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया, और आग को पूरी तरह बुझा दिया,इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है,
सरोजनी नगर से सुहैल खान संवाददाता की खास खबर, एयरपोर्ट
