सरोजनी नगर से संवाददाता सुहैल खान की खास खबर, सरोजनी नगर

Spread the love

सरोजनी नगर से संवाददाता सुहैल खान की खास खबर, सरोजनी नगर के शांति नगर में खुले नाले में गिरा युवक,रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटे आई,लखनऊ के सरोजनी नगर में कानपुर एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य चल रहा है,सोमवार रात को एक दुर्घटना में सऊदी से लौटे यात्री के रिश्तेदार को गंभीर चोटें आई,
उन्नाव के अचलगंज निवासी नसीर हुसैन अपने बहनोई को एयरपोर्ट से लेने आए थे,रात करीब 9 बजे एयरपोर्ट के सामने रनवे के सामने कानपुर रोड पर उन्होंने अपनी बोलेरो गाड़ी रोक,पेशाब करने के लिए उतरते समय वह पीएनसी कंपनी द्वारा बनाए गए 8 फीट गहरे खुले नाले में गिर गए,परिजनों ने नसीर को नाले से बाहर निकाला,और तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया,
प्राथमिक उपचार के बाद परिवार उन्हें उन्नाव ले गए,परिजनों के अनुसार,नसीर की रीढ की हड्डी में गंभीर चोट आई है,कानपुर एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए सरोजनी नगर में सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है,पीएनसी कंपनी ने दोनों तरफ नए नाले बनाए हैं,ये नाले कई जगहों पर खुले छोड़े गए हैं,जो दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है, आगे की न्यूज़ के लिए हमारे BA न्यूज़ से जुड़े रहें,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *