कोरांव प्रयागराज- कोरांव तहसील क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कुकरहटा मौजा बितनीपुर में आज दोपहर को अरूण कुमार मिश्र पुत्र विन्ध्वासिनी प्रसाद मिश्र के खेत में रखें पुआल में अचानक आग लग गई जिससे सारा पुआल जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। लोगों ने फायर ब्रिगेड के कर्मियों को खुब सराहा और कहा कि आज अगर यह आग विक्राल रूप धारण करती तो कई किसानों का बहुत बङा नुक्सान होता क्योंकि अभी गेहूं के फसल की कटाई अभी नहीं हुई और गेहूं का पौधा खेत में ही खङा है आज अगर आग पर काबू न पाया गया होता तो कई बीघा गेहूं जलकर खाक हो जाता। फायर ब्रिगेड के आने से और आग पर काबू पाने की वज़ह से कई किसानों की गेहूं की फसल जलने से बच गई।
B.A. न्यूज़ उत्तर प्रदेश क्राइम संवाददाता दीपक कुमार
