लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सेक्टर 7बी वृंदावन वासुदेव पार्क में सर्व समाज उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा बड़ी धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
होली मिलन समारोह में सभी धर्मों के लोग ने एक साथ मिलकर फूलों की होली खेली और हिन्दू मुस्लिम एकता की मिशाल क़ायम किया।
कृष्णा कुमार वृंदावन व्यापार मंडल अध्यक्ष ने आयें हुए सभी व्यापारियों एवं अतिथियों को गुलाल लगाकर एवं फूलों की माला पहनकर स्वागत एवं अभिनंदन किया और होली पर्व की शुभकामनाएं दी।
होली मिलन समारोह में सुंदर-सुंदर झांकियो में राधा कृष्ण का रूप बनाकर सभी लोगों के साथ फूलों एवं गुलालों की होली खेली और सभी व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों को खुब नचाया और स्वयं भी नाचे।
मशहूर टी-सीरीज गायक राकेश लक्खा एवं दिव्य प्रकाश तिवारी विवेक पंडित जी ने अपनी मधुर आवाज गाने गाकर सभी लोगों का दिल जीत लिया।
होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सर्व समाज उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष आशीष मार्शल, मेजर आशीष चतुर्वेदी,ज्योति अग्रवाल प्रदेश महिला अध्यक्ष,दिनेश यादव सरोजनी नगर विधानसभा अध्यक्ष आदि लोग मौजूद रहे।
मुख्य आयोजक-कृष्णा कुमार वृंदावन व्यापार मंडल अध्यक्ष,राज कुमार मिश्रा तेलीबाग महामंत्री,जगत सिंह घपोला सरोजनी नगर
कोषाध्यक्ष,सत्यदेव राजपूत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,विवेक यादव वृंदावन महामंत्री,आनंद कनौजिया वृंदावन उपाध्यक्ष,मनीष बजरंगी झांकी ऑर्गेनाइजर
