46 लोगों ने किया रक्तदान शहीदों की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन

Spread the love

सुनील पाठक

गोरखपुर, पीपीगंज, रक्तबीर युवा क्लब गोरखपुर और बापू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में संवेदना 2 के अभियान के तहत शहीदों की स्मृति में एक रक्तदान का शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बापू पीजी कॉलेज पीपीगंज में आयोजित हुआ। जिसमें लगभग 46 लोगों ने सुरक्षा से रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया। शिविर में स्थानीय युवाओं कॉलेज और बापू आईटीआई के छात्र-छात्राओं में उत्साहवर्धक पूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर रक्तदान के महत्व और इसके माध्यम से जीवन रक्षा के संदेश को जन जन तक पहुंचने का प्रयास किया गया ।रक्तदान करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मैडल और प्रमाण पत्र लेकर सम्मानित किया गया। शिविर में शामिल रक्त वीर शिबंबूज पटेल जो गोरखपुर में ट्रैफिक हवलदार के पद पर कार्यरत हैं ने इस पहल को सफल बनाने में हम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्तदान से हम तीन लोगों की जान बचा सकते हैं वहीं पीपीगंज इंडियन बैंक मैनेजर आमोद मिश्रा ने इस आयोजन की सराहना करते हुए यह शिविर न केवल रक्त की आवश्यकता पूरा करने में सहायक है बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने का भी एक सशक्त माध्यम बना।कार्यक्रम में युवा छात्र नेता जितेंद्र प्रजापति बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ-साथ बापू पीजी कॉलेज की कर्मचारी छात्राएं स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
इस आयोजन में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ सामाजिक सेवा कार्यक्रमों का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *