डीएमओ ने किया परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण
अरबी फारसी मदरसा बोर्ड की मुंशी मौलवी आलिम कामिल और फाजिल की परीक्षा के तीसरे दिन की प्रथम पाली में कुल 1534 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था जिसमें से 1092 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए तथा 442 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे इस प्रकार उपस्थित 71 प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित रहे 29 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुपस्थिति रहे जबकि द्वितीय पाली में कुल 393 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था जिसमें से 327 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए तथा 66 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे और इस प्रकार उपस्थिति का प्रतिशत 83.21 एवं अनुपस्थिति का प्रतिशत 16.79 रहा सख्ती के चलते बडी संख्या परीक्षार्थियों ने परीक्षा ही छोड़ दी है | प्रथम पाली में 442 तथा द्वितीय पाली में में 66 परीक्षार्थियों ने परीक्षा ही छोड दी है |
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्र ने मदरसा मदरसा जामिया अशरफिया मसूदुल उलूम छोटी तकिया बहराइच, मदरसा अलमर्कजुल इस्लामी दारुल फिक्र दरगाह रोड़, बहराइच एवं मदरसा जामिया गाजिया फैजुल उलूम बख्शीपुरा बहराइच का औचक निरीक्षण कर बताया कि जनपद के सभी 11 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं नकल विहीन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चल रही हैं कहीं किसी प्रकार की गडबडी अभी तक नहीं मिली है | परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी समेत सभी फ्लाइंग स्क्वायड, सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सघन जांच कर रहे हैं । उड़ाका दल सीसीटीवी कैमरों को खंगाल और परीक्षा कक्षों में पहुंचकर औचक निरीक्षण भी लगातार कर रहे हैं ।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्र ने बताया कि परीक्षा की शुचिता कायम रहे इसके लिए सभी केंद्र व्यवस्थापकों को प्रमुख सचिव के निर्देशों के अनुसार कैमरे की निगरानी में बोर्ड परीक्षा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा की शुचिता प्रभावित होने पर कार्रवाई की जाएगी।नकलविहीन परीक्षा के लिए की जा रही सख्ती का नतीजा है कि मदरसा बोर्ड की परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा छोड़ रहे हैं एवं जनपद में अभी तक एक भी परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया है ।
संजय मिश्र
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बहराइच
