प्रिशा गोल्ड ट्रॉफी टी 20 क्रिकेट का आयोजन
लखनऊ, गोमती नगर सहारा के सीएसडी क्रिकेट मैदान में किया गया जिसमे आज का मुकाबला काफ़ी दिलचस्प रहा उक्त मुकाबला प्रिशा क्लब और हिमालयन क्लब के बीच हुआ जिसमे टॉस जीतकर हिमालयन क्लब ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया वही बल्लेबाजी कर रहे प्रिशा क्लब के बल्लेबाज रवि तेजा ही टिककर खेल सके रवि ने 26 बॉल पर 48 रन की आतिशी पारी खेली और टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 160 रन बनाया।
जिसके जवाब में हिमालयन क्लब ने मात्र तीन विकेट खोकर 18.3 ओवरों में ही मैच को अपने पक्ष में किया जिसमे सलामी बल्लेबाज नूर ने 37 बनाये वहीँ आदिल खान ने 31 बालों पर 59 रंग की धुआंधार पारी खेली जिसमें पांच छक्के भी शामिल रहे।
हिमालयन क्लब के मुन्ना भाई को ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ से सम्मानित किया गया दूसरी ऒर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मुलायम यादव (प्रिशा क्लब) व सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का ख़िताब टीम हिमालय के आदिल खान को मिला।
क्रिकेट टूर्नामेंट के इस आयोजन में कारपोरेट जगत की टीमें ही हिस्सा ले सकेंगी दो माह तक चलने वाले इस क्रिकेट आयोजन में कुल 10 टीमें प्रतिभाग करेंगी।
आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी दिवाकर सिंह उपस्थित रहे, प्रिशा के संस्थापक के तौर पर अखिलेश द्विवेदी, प्रशांत शर्मा शामिल रहें। कार्यक्रम का संचालन संजय गुप्ता ने किया।।
प्रिशा गोल्ड ट्रॉफी टी 20 क्रिकेट का आयोजनलखनऊ,
