उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल एवं फिक्की के संयुक्त तत्वाधान में बजट चर्चा का हुआ आयोजन

Spread the love

व्यापारियों ,उद्यमियों, चार्टर्ड एकाउंटेंट, युवाओं एवं महिलाओं ने बजट का सजीव प्रसारण देखकर बजट पर चर्चा की

आदर्श व्यापार मंडल ने वित्तमंत्री की 12लाख रुपये तक की आय को कर मुक्त करने की घोषणा का स्वागत किया

राजधानी के व्यापारियों ने व्यापारियों के लिए बजट में सीधा सीधा कोई प्रावधान न किए जाने पर असंतोष जताया

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल एवं फिक्की के संयुक्त तत्वाधान में राजधानी के सप्रू मार्ग स्थित रीजेंट्रा सेंट्रल होटल में बजट चर्चा कार्यक्रम का आयोजन हुआ
राजधानी के व्यापारियों, उद्यमियो, अर्थशास्त्रियों ,चार्टर्ड एकाउंटेन्ट, महिलाओं एवं युवाओं ने एक साथ बैठकर वित्तमंत्री द्वारा पेश किए गए बजट का सजीव प्रसारण देखा तथा बजट पर चर्चा की
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट पर चर्चा करते हुए अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा वित्त मंत्री द्वारा 12 लाख रुपए तक की आय को आयकर से मुक्त रखने की घोषणा से सभी को लाभ मिलेगा ये देश की जनता की बहुप्रतिक्षित मांग थी
उन्होंने कहा इससे जनता की आमदनी कागजों पर बढ़ी हुई दिखेगी जिससे लोगों की क्रय क्षमता बढ़ेगी, तथा बैंकों से लोन लेने की भी क्षमता बढ़ेगी जिसका सकारात्मक प्रभाव बजार पर पड़ेगा एवं बाजार, उद्योग तथा देश प्रदेश सरकार के राजस्व पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने बजट के दूसरे पहलू पर चर्चा करते हुए कहा वित्तमंत्री ने परंपरागत व्यापारियों की इस बजट में कोई चर्चा नहीं की तथा व्यापारियों को सीधे सीधे कुछ भी नहीं दिया
उन्होंने कहा वर्तमान में विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों के कारण देश का परंपरागत व्यापारी। बहुत परेशान है। देश को ई कॉमर्स पॉलिसी एवं रिटेल ट्रेड पॉलिसी की सख्त आवश्यकता है लेकिन वित्त मंत्री जी ने इस पर कुछ भी नहीं नहीं किया जो व्यापारियों को परेशान करने वाला है तथा उत्तर प्रदेश की भी चिंता बजट में नहीं की गई बिहार पर पूरा फोकस किया गया
उन्होंने कहा व्यापारियों को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा एवं जीवन बीमा दिए जाने की भी मांग थी
आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कोषाध्यक्ष मो.अफजल ने कहा एमएसएमई सेक्टर की ऋण सीमा बढ़ाना तथा स्टार्टअप के क्षेत्र की ऋण सीमा बढ़ाया जाना स्वागत योग्य है

नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा व्यापारियों को भी स्वास्थ्य बीमा मिलना चाहिए था
महिला इकाई की नगर उपाध्यक्ष श्रीमती वर्तिका शुक्ला ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा महिला व्यापारियों की सुरक्षा के लिए बाजारों में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने की योजना शुरू करनी चाहिए थी

बजट चर्चा कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कोषाध्यक्ष मो.अफजल, नगर अध्यक्ष हरजिंदर, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे महिला इकाई की उपाध्यक्ष श्रीमती वर्तिका शुक्ला, श्रीमती मीतू रस्तोगी, श्रीमती प्रियम पाठक, नगर उपाध्यक्ष मो.आदिल, पंकज अरोड़ा, श्यामसुंदर अग्रवाल ,परवेश जैन,चार्टर्ड एकाउंटेंट बी के गुप्ता,
फिक्की के यूपी स्टेट काउंसिल निदेशक विश्वास स्वरूप अग्रवाल, फिक्की से टूरिज्म चेयरमैन प्रतीक हीरा, फिक्की स्टेट हेड अमित गुप्ता मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *