यमुना की लहरों पर प्रयागराज और महाकुम्भ का लेजर शो शनिवार को शुरू हो गया। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शो का उद्घाटन किया। उद्घाटन दिवस पर सैकड़ों लोगों ने यमुना की लहरों पर प्रयागराज और महाकुम्भ का लेजर शो देखा। 22 करोड़ की लागत से तैयार किए गए शो का संचालन कालीघाट से किया जा रहा है। आधा घंटा के शो में पहले महाकुम्भ और बाद में प्रयागराज के बारे में जानकारी दी जा रही है। दोनों शो 30 मिनट का है। पहले दिन एक शो दिखाया गया। रविवार से दो शो दिखाया जाएगा। लेजर शो की पटकथा अमन अरोरा और जीतराम भट्ट ने लिखी है। शो के दौरान बैकराउंड में हरीश भिमानी की आवाज सुनाई देती है। शो को म्यूजिक कंछमन बब्बर और जयंत संकला ने दी है। ऋचा शर्मा ने विशेष गीत गाया है। 7 से 9बजे शो दिखाया जाएगा। उद्घाटन के दौरान यूपीपीसीएल के महाप्रबंधक एससी यादव भी मौजूद रहे।
आपको बताने की धर्म और आध्यात्मिक नगरी में महाकुम्भ 2025 के लिए तरह-तरह के कलर कुंभ में दिखाई दे रहे हैं वहीं अगर बात करें इस लेजर शो की तो इस लेजर शो में आने वाले दर्शक कुम्भ क्यों मनाया जाता है इसके पीछे क्या कहानी है देखेगे। यह पूरा शो 60 दिनों तक चलेगा
महाकुंभ में लेजर शो का शुभारंभ, बिना टिकट लिए श्रद्धालु ले सकेंगे कार्यक्रम का आनंदट्राई सिटी | आयोजित लेजर शो
