ब्यूरो नागेश गुप्ता
बरेली। राज्य पुरस्कार से सम्मानित बेसिक शिक्षा विभाग से सेवानिवृत हुए प्रधान अध्यापक संतोष शर्मा नीरज का आज देहावसान हो गया। वह पिछले तीन वर्ष से बीमाथे। अपने समय में वह शिक्षक संघ के पदाधिकारी भी रहे। बिथरी चैनपुर ब्लॉक से सेवानिवृत हुए थे। उनकी अचानक निधन पर पुरस्कृत शिक्षक संगठन के प्रांतीय मीडिया प्रभारी राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लाल बहादुर गंगवार,बेणी राम शर्मा प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नरेश गंगवार वरिष्ठ शिक्षक नेता हरीश बाबू शर्मा महानगर अध्यक्ष अरुणेश शर्मा शिक्षामित संघ के चरण सिंह बामसेफ के पूर्व अध्यक्ष रमेश सागर तथा शिक्षक नेता रूप किशोर गंगवार ने हार्दिक दुख भरी शोक संवेदना व्यक्तकी है। लाल बहादुर ने बताया वह पिछले कई माह से बीमार थे और पहचान भी नहीं पा रहे थे। वह अपने समय में मीडिया से भी जुड़े रहे थे।
