विभागीय परीक्षा में सफल कर्मियों को पदोन्नत होने पर एसपी ने स्टार लगाकर किया सम्मानित”

Spread the love


राकेश कुमार धुरिया की रिपोर्ट प्रतापगढ़)
उत्तर प्रदेश पुलिस तकनीकी सेवाएं लखनऊ के अन्तर्गत विभागीय परीक्षा में सफल कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड ए (मुख्य आरक्षी) से कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड बी (सहायक उपनिरीक्षक-एम) के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया है।
जिसमें जनपद प्रतापगढ़ में नियुक्त वर्ष 2014 बैच के कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड ए, 1-विजय बहादुर यादव, 2- अरशद अली, 3-सर्वेन्द्र कुमार सिंह, 4-मयंक गौड़, 5- बिपिन बिहारी वर्मा, 6-रवि कुमार सेठ, 7-मंशाराम यादव तथा वर्ष 2017 बैच के कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड ए, 8-यशपाल सिंह, 9-नेहा जायसवाल, 10-रवि कश्यप को कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड बी के पद पर प्रोन्नति प्राप्त हुई है।
कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड बी के पद पर पदोन्नति होने पर 01.01.2025 नव वर्ष पर पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) संजय राय व अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) दुर्गेश कुमार सिंह के साथ प्रोन्नत प्राप्त कर्मियों के कंधे पर स्टार व प्रतीक चिन्ह रैंक लगाकर पदोन्नति प्रदान की गयी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी।
इसके साथ ही नयी जिम्मेदारी के साथ सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से अपने कर्तब्यों के निर्वहन, पुलिस आधुनिकीकरण में अहम भूमिका निभाने व जनता के साथ मधुर व्यवहार करने के लिए सभी प्रोन्नत प्राप्त कर्मियों को प्रेरित किया गया व प्रोत्साहित किया गया।
प्रतापगढ़ मानिकपुर से राकेश कुमार धुरिया की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *