सवर्णों को अपने अधिकार के लिए लड़ना होगा

Spread the love

गोरखपुर , सवर्णों को संगठित होकर अब अपने हक और अधिकार के लिए लड़ना होगा। तभी समाज का कल्याण है सवर्ण ने इस देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया ।अब सवर्णों को दोहरी नागरिकता में जीना पड़ रहा है। यह बातें सवर्ण आर्मी गोरखपुर की जिला इकाई बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर शिवम सिंह ने कहीं। शहर के तारामंडल रोड स्थित प्रताप सभागार में भी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे सवर्ण आर्मी के जिला अध्यक्ष विनय त्रिपाठी ने कहा सवर्ण हमेशा अपने धर्म और देश के सम्मान और रक्षा के लिए लिए लड़े हैं। सवर्णों का दुर्भाग्य है कि अब उन्हें अपने लिए लड़ना पड़ रहा है एक समय था जब अपने देश के लिए समस्त कार्य सवर्णों द्वारा संचालित किए जाते थे। वहीं विशिष्ट अतिथि संजय तिवारी ने कहा यदि सवर्ण एक होकर नहीं लड़ेंगे तो उनको इस देश में कोई पूछने वाला नहीं है एक होकर लड़ेंगे तभी लोगों को उनकी शक्ति का एहसास होगा। मौके पर बस्ती मंडल अध्यक्ष अनिल मिश्रा, प्रणय त्रिपाठी, रजनीश मणि तिवारी, चंद्र प्रकाश पांडे, मोनू तिवारी, सहित सैकड़ो सवर्ण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *