सिंधी प्रीमियर लीग का हुआ उद्घाटन ,मुख्य अतिथि रहे अंकुर सिंह कप्तान

Spread the love

गोरखपुर, राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के प्रांगण में आज 17 दिसंबर को गोरखपुर सिंधी क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन पांच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अंकुर सिंह कप्तान (इंडियन टेनिस टीम कप्तान) उपस्थित रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह प्रतियोगिता गोरखपुर सिंधी प्रीमियर लीग के द्वारा किया जा रहा है । अंकुर सिंह ने अपने उद्घोषि भाषण कहा कि खेल क्यों खेल की भावना से खेली जानी चाहिए तभी खेल और व्यक्ति का विकास संभव है।जो 17 दिसंबर से 21 दिसंबर तक यानी की 5 दिन लगातार चलेगा ।जिस में जनपद के अलावा अन्य जनपदों से भी खिलाड़ी उपस्थित रहेंगे जिसमें आयोजन कमेटी के आशीष केसवानी ,विशाल मजनी, जयंत नाथबनी, सागर लखमनी ,यस एलानी, जितेंद्र राय लखमनी ,निर्मल बाटवानी ,नवीन बजाज, आहूजा, अमित एलानी, पियूष करमचंद, पुनीत बड़वानी, अमन खटवानी, मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *