भीम आर्मी बरेली के जिला संयोजक बने सुशील कुमार गौतम

Spread the love

ब्यूरो नागेश गुप्ता

बरेली। आखिरकार सुशील कुमार गौतम की पार्टी के प्रति निष्ठा रंग ले आई। भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश इकाई द्वारा सुशील कुमार गौतम को बरेली जिले का जिला संयोजक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह और पार्टी संयोजक कुलदीप भार्गव के आदेश पर की गई है।
प्रदेश संगठन सचिव और मंडल प्रभारी अजय गुज़र के निर्देशन में इस फैसले को अमली जामा पहनाया गया। संगठन ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम को इस जिम्मेवारी से सशक्त करते हुए संगठन को मजबूत और समाज के उत्थान के उद्देश्य को और अधिक प्रभावशाली बनाने की उम्मीदकी है। सुशील कुमार गौतम के नेतृत्व में भीम आर्मी बरेली जनपद में सामाजिक न्याय समानता और दलित अधिकारों की आवाज को और सशक्त करने की दिशा में कामकरेगी। भीम आर्मी के मंडल संयोजक विकास बाबू एडवोकेट में इस नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा हमें पूरा विश्वास है कि सुशील कुमार गौतम पद और संगठन की प्रतिष्ठा को मजबूती प्रदान करेंगे और हमारे मिशन को नई ऊंचाइयों तकपहुंचाएंगे। इस अवसर पर मंडल केद अन्य प्रमुख सदस्यों ने भी सुशील कुमार गौतम को बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन के और मजबूत होने की आशा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *