संवाददाता संजीव गुप्ता
मिलक (रामपुर) मिलक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कूप निवासी मोहनलाल पुत्र रामेश्वर ने थाना मिलक में एक तहरीर देकर इसी थाना क्षेत्र के ग्राम पशु पुरा निवासी नरेश पुत्र जयपाल, सुरेश पाल पुत्र जयपाल दिनेश पुत्र जयपाल और मनीष पुत्र रामोतार पर अपनी नाबालिग पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाया था।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत का नामजद अभी युक्तों के साथ के लड़की की सरगर्मी से तलाश शुरूकर दी। इस मामले में कोतवाली प्रभारी धनंजय सिंह ने एक टीम का गठन कर उप निरीक्षक पंकज कुमार और कांस्टेबल नितिन कुमार भास्कर को वर्कआउट के लिए लगाया। इसी बीच 14 जुलाई को मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अपह्रत लड़की को गांव क्योरार कट से बारामद किए जाने का दावा किया हैं। पुलिस ने बरामद लड़की का मेडिकल परीक्षण कराकर धारा 161 सीआरपीसी के अंतर्गत कार्रवाई की। इस मामले में पुलिस ने मुकदमे में वांछित अभियुक्त नरेश पुत्र जयपाल निवासी खमरिया आजमपुर की गोटिया थाना मीरगंज जनपद बरेली को मुखबिर की सूचना पर मिलक थाना अंतर्गत रौरा कट से गिरफ्तार कर रामपुर न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायालय ने अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बाकी अभियुक्त की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
