30 वर्ष 5 माह की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए प्रेम शंकर शर्मा, आरटीओ कार्यालय में भावभीनी विदाई

लखनऊ। लखनऊ आरटीओ कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रेम शंकर शर्मा शुक्रवार को 30 वर्ष 5 माह की गौरवपूर्ण सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर आरटीओ कार्यालय परिसर में उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके लंबे सेवाकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की। इस अवसर पर
आरटीओ प्रशासन अरुण वार्ष्णेय ने कहा कि प्रेम शंकर शर्मा ने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। उनका कार्य व्यवहार सभी कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। हम उनके स्वस्थ, सुखद और सम्मानपूर्ण जीवन की कामना करते हैं।”
आरटीओ प्रभात पाण्डेय ने कहा, “सरकारी सेवा केवल दायित्व निभाने का माध्यम नहीं होती, बल्कि समाज और विभाग के प्रति समर्पण का प्रतीक भी होती है। प्रेम शंकर शर्मा ने अपने कार्यकाल में पूरी निष्ठा से विभाग की सेवा की है। उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।”
परिवहन कर्मचारी संघ, लखनऊ शाखा के अध्यक्ष किशन चंद ने कहा, “प्रेम शंकर शर्मा ने 12 फरवरी 1996अपने कार्यकाल की शुरुआत बलिया एआरटीओ कार्यालय से की थी। 31 जुलाई 1996 से अपनी सेवाएं लखनऊ आरटीओ में दी। और शुक्रवार को सेवानिवृत हो गए।प्रेम शंकर कर्मचारियों के बीच अपने सरल स्वभाव, सहयोगी व्यवहार और ईमानदार कार्यशैली के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने संगठन और विभाग के साथ मिलकर कर्मचारियों के हित में भी सकारात्मक भूमिका निभाई। हम उनके सुखद एवं स्वस्थ सेवानिवृत्त जीवन की मंगलकामना करते हैं।”
समारोह में विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं परिवहन कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने प्रेम शंकर शर्मा को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके दीर्घ, स्वस्थ और खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं दीं।समारोह में एमवीआई, प्रशांत कुमार,प्रदीप कुमार यादव,अध्यक्ष किशन चंद,पंकज सिंह,प्रकाश नारायण, के के दुबे, आलम,रईस कुरैशी,विवेक सिंह,विनय शाही,पारुल वर्मा,स्वाति पाण्डेय सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *