जोन स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का आयोजन क्षेत्रीय स्टेडियम गोरखपुर में किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 10 जनपदों, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया,मऊ ,बलिया ,आजमगढ, संत कबीर नगर, बस्ती ,सिद्धार्थ नगर एवं महाराजगंज से आए खिलाखिलाड़ियों द्वारा प्रतियोगिता में भाग लिया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 8:00 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में कबड्डी, क्रिकेट, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस, बैडमिंटन, कैरम, रस्साकसी आदि खेल प्रतियोगिताओं को सफलता पूर्वक संपन्न कराया गया। उत्कृष्ठ खिलाड़ियों को मेडल एवं पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि के रुप में आए मुख्य वन संरक्षक गोरखपुर मण्डल एवं पूर्वी जोन डॉ बी सी ब्रह्मा द्वारा किया गया।इस खेल प्रतियोगिता में वन संरक्षक बस्ती सर्कल श्री समीर कुमार प्रभागीय वन अधिकारी गोरखपुर वन प्रभाग़ श्री विकास यादव प्रभागीय वनाधिकारी संत कबीर नगर श्री हरकेश नारायण यादव,उप प्रभागीय वन अधिकारी गोरखपुर डॉक्टर हरेंद्र सिंह, उप प्रभागीय वन अधिकारी,आजमगढ़ श्री नवीन वर्मा, उप प्रभागीय वन अधिकारी मऊ, श्री रवि मोहन कटिहार , क्षेत्रीय वन अधिकारी मुख्यालय रेंज श्री दिनेश चौरसिया, क्षेत्रीयवन अधिकारी बाकि रेंज श्री जगदंबा पाठक क्षेत्रीय, वन अधिकारी तिलकोनिया ,श्री अखिलेश तिवारी श्री राजेश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय बंधकारी खजनी संतोष पांडे, श्री विजय कुमार मौर्य, क्षेत्रीय वन अधिकारी कैंपियरगंज श्री समर सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी फरेंदा एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी बड़हलगंज शिवजीत सिंह एवं वन विभाग के अन्य कर्मी मौके पर मौजूद रहे। सभी 10 जनपदों से लगभग 135 खिलाड़ियों ने इस पूरे खेल प्रतियोगिता में भाग लिया । इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2025 में भाग लेंगे।खेल का समापन मुख्य अतिथि डॉ बी सी ब्रह्मा ,मुख्य वन संरक्षक, गोरखपुर मण्डल एवं पूर्वी जोन द्वारा उनके आशीर्वचनों के साथ संपन्न हुआ।
जोन स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का आयोजन क्षेत्रीय
