पार्षद रामनरेश रावत ने मानस नगर में नाली एवं सड़क सुधार कार्य की रखी आधारशिला

Spread the love

(शकील अहमद)
सरोजनी नगर। राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर द्वितीय वार्ड के मानस नगर क्षेत्र में क्षेत्रवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों की एक नई पहल की जा रही है। वार्ड के पार्षद रामनरेश रावत के नेतृत्व में रविवार को मानस नगर में गोयल की दुकान से लेकर उषा प्रजापति के घर तक नाली निर्माण एवं सड़क सुधार कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। पार्षद प्रतिनिधि संतोष त्रिपाठी ने इस कार्य को फूल माला एवं धूप दीप,पूजा-कार्य करवा कर कुलदीप वर्मा व प्रीतम सिंह से नारियल फोड़वा कर तथा दिव्यांक व उमाशंकर वर्मा से दो ईंटें रखवा कर निर्माण कार्य की नींव रखी। पार्षद रामनरेश रावत तथा उनकी भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता के लोग तथा मंडल के पदाधिकारीगणो एवं मानस नगर के समस्त निवासी एवं गणमान्य की उपस्थिति में इस कार्य का शुभारंभ किया गया। पार्षद प्रतिनिधि संतोष त्रिपाठी ने अवगत कराया कि यह कार्य पार्षद निधि से लगभग 5 लख रुपए की लागत से करीब 80 मीटर नाली और सड़क सुधार का कार्य किया जाएगा। लंबे समय से क्षेत्र की इस सड़क और नाली की स्थिति से स्थानीय निवासियों को आवागमन और जल निकासी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था इस सुधार कार्य के पूरा होने से न केवल क्षेत्र में जल भराव और गंदगी की समस्या से राहत मिलेगी, बल्कि लोगों का आना-जाना भी अधिक सम और सुरक्षित हो सकेगा। पार्षद रामनरेश रावत निरंतर वार्ड की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत हैं, जिसके तहत यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। संतोष त्रिपाठी ने इस कार्य के लिए लखनऊ के सांसद व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, और पार्षद रामनरेश रावत का आभार जताया है। शुभारंभ के दौरान :- रितेश दुबे, अभय द्विवेदी, फूलचंद गौतम आदि क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस जनहितकारी कार्य के लिए “पार्षद”का आभार व्यक्त किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *