भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए इंडो–श्रीलंका इंटरनेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट बिलैटरल सीरीज–2026 में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी विनायक ठाकुर को सम्मानित किया गया।
एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य सरदार मनजीत सिंह और हरेंद्र भाटी, बिजेनदर आर्य, संजय सिंह ने विनायक ठाकुर को सम्मानित कर उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर विनायक ने देश और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है।
उल्लेखनीय है कि हैदराबाद (तेलंगाना) में आयोजित इंडो–श्रीलंका इंटरनेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट बिलैटरल सीरीज–2026 में विनायक ठाकुर ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक हासिल किया।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में स्वर्ण पदक विजेता विनायक ठाकुर को एक्टिव सिटीज़न टीम द्वारा सम्मानित किया गया।
