उन्नाव जाजमऊ पुलिस चौकी के कुछ ही दूरी पर चोरों ने लगभग 8 लाख की ज्वेलरी एवं 2 लाख कैश पार किया

Spread the love

उन्नाव थाना गंगा घाट क्षेत्र के अंतर्गत पीपरखेड़ा जाजमऊ चौकी के कुछ ही दूरी पर मोहम्मद तारिक निवासी गंगा पार कटरी पीपरखेड़ा झील वाली मस्जिद के पास प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया है कि 16 अगस्त को प्रार्थी की माता की तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से वह लोग घर पर नहीं थे मौका देखकर चोरों ने कमरे में घुसकर लाकर का ताला तोड़ कर लगभग 8 लाख रुपए का जेवर व 2 लाख लगदी पार किया पुलिस को सूचना देने पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई प्रार्थी के घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है जबकि पुलिस के पूछने पर प्रार्थी ने मोहल्ले के ही लोगों का हाथ बताया है और पुलिस को उसका नाम व मोबाइल नंबर भी दिया है अब देखते हैं की तारिक को इंसाफ कब मिलेगा कब होगा चोरी का खुलासा

उन्नाव से संवाददाता मोहम्मद जमाल की ख़ास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *