लखनऊ रुस्तम विहार कॉलोनी में माह के तीसरे बड़े मंगल पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

Spread the love

रमेश गुप्ता के नेतृत्व में हुआ भव्य भंडारे का आयोजन

(शकील अहमद)

सरोजनीनगर। राजधानी लखनऊ में ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार को भंडारे की परंपरा वर्षों पुरानी है। इस दिन लोग बजरंग बली के नाम पर सुंदर कांड पाठ के बाद भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हैं। इसी क्रम में सरोजनी नगर क्षेत्र के रुस्तम बिहार नियर मदीना मस्जिद में ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार को विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। भंडारे का आयोजन रमेश गुप्ता एवं समस्त परिवार वह मोहल्ले वासी का भी सहयोग रहा। भंडारे में प्रसाद के रूप में बूंदी शर्बत वह सब्जी पुरी की व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में भक्तों की उमड़ी भारी भीड़ यहां लाइन में लगकर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान भंडारे में लोग लंबी कतारों में लगकर लेते रहे प्रसाद इस अवसर पर हजारों की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *