डॉ. मिताली खोड़ियार को ‘सर्वश्रेष्ठ केस स्टडी’ पुरस्कार

Spread the love

ब्राइटन इंटरनेशनल स्कूल में भव्य सम्मान समारोह

सुनील चिंचोलकर
रायपुर,छत्तीसगढ़। रायपुर के ब्राइटन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में शहर की प्रतिभाशाली शिक्षाविद् एवं कलाकार डॉ. मिताली खोड़ियार को ‘सर्वश्रेष्ठ केस स्टडी’ के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियाँ उपस्थित रहीं। डॉ. मिताली को पूर्व में भी शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु विभिन्न सम्मानों से नवाजा जा चुका है।
बहुमुखी प्रतिभा की धनी
कहानी, कॉमेडी और वेंट्रिलोक्विज़्म
डॉ. मिताली खोड़ियार एक प्रख्यात स्टोरी टेलर, स्टैंड-अप कॉमेडियन तथा छत्तीसगढ़ की पहली महिला वेंट्रिलोक्विस्ट के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने नॉर्थ अमेरिका की प्रसिद्ध स्टोरी टेलर सेज से प्रशिक्षण एवं प्रमाणपत्र प्राप्त किया है। उनकी कहानियाँ और कविताएँ लंदन और कनाडा के रेडियो चैनलों पर भी प्रसारित हो चुकी हैं, जिससे उनकी रचनात्मकता को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है।
हिंदी के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका
डॉ. मिताली हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में भी सक्रिय हैं। वे विदेशी छात्रों को हिंदी सिखा रही हैं और कई अंतरराष्ट्रीय ब्लॉगर तथा यूट्यूबरों को भी हिंदी भाषा का प्रशिक्षण दे चुकी हैं। अपनी कठपुतली कला और वेंट्रिलोक्विज़्म के माध्यम से वे बच्चों में कहानी सुनने और पढ़ने की रुचि पुनः जागृत करने का प्रयास कर रही हैं, ताकि मोबाइल संस्कृति के प्रभाव से बच्चों की रचनात्मकता प्रभावित न हो।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान
डॉ. मिताली की कला से प्रभावित होकर अमेरिका के Frank Logan ने अपने कार्यक्रम में उनका विशेष साक्षात्कार लिया, जिसमें उन्होंने अपनी वेंट्रिलोक्विज़्म यात्रा साझा की। वे छत्तीसगढ़ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
शिक्षा एवं पारिवारिक पृष्ठभूमि
डॉ. मिताली ने बिलासपुर स्थित बर्जेश स्कूल तथा शासकीय बिलासा महाविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है।वे स्वर्गीय विजीया खोड़ियार एवं एच. एल. खोड़ियार की सुपुत्री तथा प्रो. निमेष खोड़ियार की बहन हैं। डॉ. मिताली खोड़ियार का अपनी कला, शिक्षा और समाजसेवा के माध्यम से छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *