Iगणतंत्र दिवस के अवसर पर उतरठिया व्यापार मंण्डल ने पत्रकारों को किया सम्मानित ।
लखनऊ,
पीजीआई स्थित उतरठिया मे व्यापार मण्डल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर तमाम पत्रकारों को सम्मानित किया। उक्त कार्यक्रम मे कई वरिष्ठ पत्रकार शामिल रहें। जिसमे उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र मे अपने अनुभव साझा किये।
उठरेटिया बाजार स्थित ललित इलेक्ट्रिकल के तत्वावधान मे उतरठिया उद्योग व्यापार मंण्डल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व मे कार्यक्रम का संचालन किया गया जिसमे तमाम व्यापारियों सहित कई पत्रकार शामिल रहें सर्वप्रथम व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित सक्सेना ने अपने वक्तव्य मे तमाम पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए व्यापारियों की समस्याओं को अपनी धारदार लेखनी के माध्यम उठाने के प्रयास की सराहना की ।
कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ पत्रकार विजय श्रीवास्तव ने भी पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने अनुभव साझा किये।
77वें गणतंत्र दिवस के इस शुभ अवसर पर सर्वप्रथम झंडारोहण किया गया और भारत माता की जय व वंदेमातरम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। उसके पश्चात कार्यक्रम में व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना द्वारा शामिल तमाम पत्रकारों को अंगवस्त्र,व लेखन सामग्री देकर सम्मानित किया साथ ही पत्रकारों द्वारा व्यापारियों की समस्याओं को अपनी लेखनी के माध्यम से उजागर करने पर सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना, मुख्य अतिथि के रूप में अखंड प्रताप शुक्ला, राम भरोसे इंटर कॉलेज के सेवानिवृत अध्यापक मोतीलाल गुप्ता, महामंत्री सत्येंद्र प्रताप सिंह, भागीरथ साहू, रामकुमार साहू, उपाध्यक्ष पाल सिंह, चंद्रेश यादव, संगठन मंत्री पिंटू कश्यप, शंकर गुप्ता, पवन शर्मा, सोनू यादव, संतोष श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष विकास शर्मा, महिला मोर्चा से पूजा श्रीवास्तव, सीमा कनौजिया, सहित तमाम पत्रकार जिनमे विजय श्रीवास्तव, संजय सिंह, देवेश पाल, वीरेंद्र श्रीवास्तव, विवेक सिंह, चांदनी सिंह, सरोज सिंह, शिवा मिश्रा, दयानंद शास्त्री, संतोष राय, मुकेश द्विवेदी, चंद्रभान सिंह, सहित कई पत्रकार शामिल रहें।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर उतरठिया व्यापार मंण्डल ने पत्रकारों को किया सम्मानित
