राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का सदस्य नामित होने पर राजेंद्र गुप्ता का हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

रिपोर्ट=नागेश गुप्ता

बरेली 26 जनवरी ।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी की एक बैठक पीलीभीत बायपास रोड स्थित एक होटल में आयोजित हुई ।इस बैठक में मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल थे व विशिष्ट अतिथि पंजाब एंड सिंध बैंक के जोनल मैनेजर किरन शंकर थे।
सबसे पहले कोर कमेटी के सभी सदस्यों ने प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के भारत सरकार के राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड में सदस्य नामित होने पर उनका भव्य स्वागत किया ‌। राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि जो जिम्मेदारी सरकार ने उन्हें सौंपी है उसको पूर्ण करना उनका एकमात्र लक्ष्य होगा ।उद्योग और व्यापार के विकास में सरकार किस प्रकार की योजनाएं बनाएं उनका क्रियान्वयन धरातल तक सुगमता से कैसे हो और व्यापारियों और उद्यमियों को उसका लाभ कैसे मिले इस बात की पूरी रूपरेखा तैयार की जाएगी।
मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए कैन्ट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि यह बरेली के लिए अत्यंत गौरव की बात है की राष्ट्रीय परिपेक्ष में जो योजनाएं बन रही हैं उसमें भी बरेली की भागीदारी सुनिश्चित हुई है । निश्चित रूप से यह व्यापारियों के लिए और आम बरेली की जनता के लिए अत्यंत गर्व का अवसर है। उन्होंने व्यापारियों का आह्वान करते हुए कहा कि जिस प्रकार जीएसटी के दूसरे चरण में अधिकांश वस्तुओं पर दरे कम की गई हैं उससे निश्चित रूप से न केवल आम जनता को लाभ मिला है अपितु व्यापारियों को भी पूंजीगत लाभ हुआ है उनकी रकम की तरलता बढी है और अब वह उतने ही पैसे में अधिक व्यापार कर सकेंगे। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा व्यापारिक संगठन है और इस संगठन ने व्यापारियों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम किया है और उनके निस्तारण में भी अहम भूमिका निभाई है। व्यापार मंडल की इस भूमिका के कारण ही भारत की सरकार ने प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता को राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड में लेकर उनके सुझावों को राष्ट्रीय स्तर पर क्रियान्वयन हेतु मनोनीत किया है।
विशिष्ट अतिथि पंजाब एंड सिंध बैंक के जोनल हेड किरन शंकर ने कहा कि वर्तमान में राष्ट्र बहुत तेजी से विकास की ओर अग्रसर है । विगत 10 वर्षों के अंदर भारत दुनिया में दसवीं अर्थव्यवस्था से अब चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका हैं। प्रधानमंत्री जी का लक्ष्य भारत को 2047 तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का है। यह भी स्पष्ट है कि दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने में उद्योगों और व्यापार का विकास ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जितने भी पिछड़े राज्य हैं उन पर इस समय केंद्र सरकार की विशेष नजर है और बैंकों के माध्यम से लघु उद्योगों और कुटीर उद्योगों को वरीयता दी जा रही है। भारत में ऐसा वातावरण तैयार किया जा रहा है हमारे यहां के बच्चे विदेश में माइग्रेट ना हो और अपने ही देश की संपदा बने रहें।
महानगर महामंत्री राजेश जसोरिया ने कहा कि अब बरेली के व्यापारियों की जिम्मेवारी बढ़ गई है क्योंकि बरेली से राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड में राजेंद्र जी का चयन होने का अर्थ है कि व्यापार और उद्योग से जुड़े सभी मंत्रालयों की नजर अब बरेली के व्यापारियों पर भी होगी। व्यापार मंडल का लक्ष्य रहेगा कि बरेली में कम से कम दो नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित हो और कम से कम एक आईटी पार्क क्रियाशील हो सके।
सभी आगंतुकों का धन्यवाद प्रांतीय उपाध्यक्ष संजीव चांदना ने दिया। बैठक में दर्शन लाल भाटिया, गुलशन सब्बरवाल, त्रिलोकी नाथ गुप्ता, सचिन खंडेलवाल, अवधेश अग्रवाल डब्बू ,कैलाश मित्तल, दिलीप गुप्ता, श्याम मिठवानी, राकेश अग्रवाल, ईशान सक्सेना, गुरशरण वीर जी, आशीष मेहरोत्रा ,लकी मोगा, ईशान गुप्ता ,संदीप देसाई, आशुतोष गोयल ,गोविंद मोदी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *