लखनऊ। आशियाना के रुचि खण्ड सेकेंड, शारदा नगर स्थित आर एस एकेडमी स्कूल में गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विद्यालय परिसर देशभक्ति गीतों और तिरंगे की शान से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम की भावना व्यक्त की।
इस अवसर पर भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह तथा उत्तर प्रदेश प्रभारी एल. एम. यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई। विद्यालय के प्रबंधक आर. एस. यादव ने आए हुए सभी अतिथियों का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों, शिक्षकों एवं समस्त विद्यालय स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही। बच्चों ने देशभक्ति गीत, भाषण और नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन ने सभी में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया।
आर एस एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, विशिष्ट अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
