लखनऊ।लखनऊ बृहस्पतिवार को श्री नागेश्वर बाबा मंदिर प्रांगण में श्री रामलला मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा स्थापना की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर आशियाना के सेक्टर एच
एल डी ए कॉलोनी कानपुर पर बड़े हर्षौल्लास के सात मनाया गया।इस द्वितीय र्षगांठ पर हवन पूजन व भजन कीर्तन के साथ साथ दीप उत्सव मनाया गया। श्री नागेश्वर बाबा मंदिर के सेवादार दिलीप कुमार ने बताया कि अयोध्या के रामलला मंदिर की द्वितीय र्षगांठ पर मंदिर प्रांगण में दीप उत्सव व भजन कीर्तन के साथ हवन पूजन का आयोजन हुआ है ।उसके प्रश्चात भव्य भण्डारे का आयोजन किया गया है । क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बड़े हर्षौल्लास के साथ भजन कीर्तन किया
क्षेत्र के नन्हे बच्चों ने मंदिर परिसर में रंगोली बना कर
दीप प्रज्वलित किया।
अयोध्या में श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा द्वितीय र्षगांठ पर श्री नागेश्वर बाबा मंदिर में विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
