एक्सरे टेक्निशियन एसोसिशन ने किया खिचड़ी भोज का आयोजन, एसोसिशन के प्रदेश अध्यक्ष राममनोहर कुशवाहा ने नव वर्ष की बधाइयां देते हुए सीएमएस और चिकित्सा अधीक्षक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
लखनऊ। एक्सरे टेक्निशियन एसोसिशन की ओर से मकर संक्रन्ति के उपलक्ष्य पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आनंद त्रिपाठी, समाज सेविका प्रीति त्रिपाठी, चिकित्सा अधीक्षक अनिल कुमार दीक्षित ने भगवान सूर्य का अनुष्ठान से पूजन अर्चना की। वहीं आलमबाग के चंदरनगर स्थित पचास शैया संयुक्त चिकित्सालय, परिसर में हुए कार्यक्रम में एसोसिशन के प्रदेश अध्यक्ष राममनोहर कुशवाहा ने नव वर्ष की बधाइयां देते हुए सीएमएस और चिकित्सा अधीक्षक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में सीएससी आलमबाग के चिकित्सा अधीक्षक डा शाहिद रजा, एसोसिशन के महासचिव दिलीप कुमार, संगठन मंत्री राजदेव चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय मिश्रा, गुलाम रब्बानी, विजय गौतम, जितेंद्र निगम, केके सचान,श्रवण सचान,सुनील यादव, ज्ञान प्रकाश समेत प्रदेशभर से आये एसोसिशन के लोग उपस्थित रहे।
