ट्यूशन टीचर निकला दो पहिया वाहन चोर, चढ़ा कृष्णानगर पुलिस के हत्थे।

Spread the love

खबर राजधानी लखनऊ से है जहां कृष्णा नगर थाना पुलिस ने वीआईपी रोड स्थित बजरंग फर्नीचर के सामने से बीते 13 जनवरी को हुई Up 32 HT 7801 नम्बर की स्कूटी चोरी का आज खुलासा किया है।

बता दें कि एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा के दिशा निर्देशन एवं कृष्णा नगर थाना प्रभारी पी के सिंह के नेतृत्व में पुलिस की दो टीमें स्कूटी चोरी के खुलासे में जुटी थी।

इसी क्रम में पुलिस टीम ने दर्जनों सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद प्रकाश में आए दो पहिया वाहन चोर को आज बैकुंठ धाम वीआईपी रोड से वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की उक्त स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए वाहन चोर की पहचान इटावा जनपद के न्यू कॉलोनी रामनगर निवासी हिमांशु यादव पुत्र स्व० कौशलेंद्र यादव के रूप में हुई है। जो लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में रहकर ट्यूशन पढ़ाने का काम करता है।

फिलहाल पुलिस ने कड़ी पूछताछ के बाद संबंधित वाहन चोरी के मुकदमे में विधिक कार्यवाही के तहत अभियुक्त को जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *