पिपरौली।
पिपरौली ब्लॉक के बड़गहन गांव में रविवार को मंडल स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का भव्य एवं वृहद आयोजन किया गया। मेले में मंडल स्तर के विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों द्वारा पशुओं का परीक्षण, उपचार एवं पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ल ने फीता काटकर एवं गो-पूजन कर मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में पशुधन की अहम भूमिका है। पशुपालन न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम भी है। ऐसे आयोजन पशुधन को स्वस्थ रखने, उनकी उत्पादन क्षमता बढ़ाने और संरक्षण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख पिपरौली दिलीप कुमार यादव ने कहा कि पशुओं के स्वास्थ्य से ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ और आत्मनिर्भर बनती है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में पशु स्वास्थ्य एवं संरक्षण के लिए किए जा रहे लोककल्याणकारी प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की नीतियों से ग्रामीण क्षेत्रों को नई ऊर्जा और दिशा मिल रही है।
मेले के दौरान कुल 9,570 पशुओं का परीक्षण कर आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। इस शिविर में 6 पशुओं का वेटरनरी सर्जन टीम द्वारा निःशुल्क टास का ऑपरेशन किया गया एवं 8 पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान किया गया। मेले में सामान्य चिकित्सा से लेकर बंझपन, आदि जैसे रोगों के विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा पशुओं का उपचार किया गया एवं पशुपालकों को उनके पशुओं हेतु निःशुल्क दवा उपलब्ध कराया गया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. बी.के. सिंह ने किया, जबकि आयोजन में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी गोरखपुर डॉ. धर्मेंद्र पाण्डेय की अहम भूमिका रही। गोष्ठी के माध्यम से श्री भुवनेश्वर पाण्डेय महान पर्यावरण विद द्वारा कृषि एवं पशुपालन पर्यावरण के संबंध में जागरूक किया। इस अवसर पर डॉ लाल रत्नाकर सिंह , डा चंद्रशेखर, डा अजय पटेल एवं द्वारा पशुपालकों को पशुपालन संबंधी जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर अपर निदेशक गोरखपुर डॉ. वेद प्रकाश, अपर निदेशक बस्ती डॉ. जीवनलाल, संयुक्त निदेशक बस्ती डॉ. राजेश त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, काली प्रसाद सिंह, गंगेश्वर सिंह, मनोज सिंह, संजय शुक्ला, नागेंद्र सिंह, हीरालाल गुप्ता, संजय कुमार दूबे,शिवप्रसाद मौर्य, डॉ. श्रीनिवास, डॉ. हौसला प्रसाद, डॉ. सुबोध, डॉ. सरोज, डॉ. नीलेश, डॉ. सुधीर, डॉ. नवीन सहित बड़ी संख्या में पशुपालक मौजूद रहे।
आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है पशुपालन : विधायक प्रदीप शुक्ल
