गणमान्य व्यक्तियो की सुपुर्दगी में दिए जाने के बाद भारतीय किसान यूनियन टिकैत के सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा थाना प्रांगड़ में दिया जाने वाला धरना हुआ समाप्त
किरतपुर ।जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस से छुड़ाने को लेकर किरतपुर थाने में हंगामा करने वाले तीन युवकों द्वारा भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृति न करने के आश्वासन पर पुलिस द्वारा गणमान्य व्यक्तियो की सुपुर्दगी में दिए जाने के बाद भारतीय किसान यूनियन टिकैत के सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा थाना प्रांगड़ में दिया जाने वाला धरना मंगलवार की देर रात समाप्त कर दिया गया जिससे पुलिस विभाग व भाकियू के कार्यकर्ताओं ने राहत की सांस ली।
मालूम हो की 23 दिसंबर की शाम पुलिसकर्मी अभियुक्त कुलदीप पुत्र जागीर सिंह निवासी इस्लामपुर सादात पर मुकदमा कायम करने के पश्चात उसे अदालत में पेश करने के लिए पुलिस किरतपुर थाने से ले जा रही थी तभी पंकज पुत्र राजवीर निवासी ग्राम चौगावां सौरभ पुत्र लोकेंद्र निवासी ग्राम भरेकी तथा अंकित पुत्र विजय निवासी ग्राम मिठारी ने अभियुक्त कुलदीप को अदालत ले जाने का विरोध करते हुए थाने में हंगामा खड़ा कर दिया था पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया था जिसे लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया था और वह सैकड़ो की संख्या में इकट्ठा होकर थाने में पहुंचे और वही धरना शुरू कर दिया,
देर रात तक एडिशनल एसपी सी ओ सिटी व भाकियू कार्यकर्ताओं में वार्ता हुई जिसमें सपुर्दगी नामा लिखकर मामले को पटापेक्ष कर दिया गया था
