पीएनसी की घोर लापरवाही, अधूरा पुलिया निर्माण होने से जल भराव, कॉलोनी में घुस रहा गंदा पानी
सरोजनीनगर। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में जहां लखनऊ कानपुर हाइवे पर पीएनसी कंपनी द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। वहीं हाइवे से जुड़े दरोगा खेड़ा चौराहा और कृष्ण लोक कॉलोनी के बीच में एक अंडरग्राउंड सीवर पाइप सड़क के दोनों छोर पर जल भराव हो गया है, जिस वजह से आसपास के निवासी परेशान हो गए हैं, यही नहीं थोड़ी सी बरसात होने का आय पानी जाता है। इससे संबंधित जलभराव समस्याओं को लेकर बार बार प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएसएआई लखनऊ उत्तर प्रदेश को संज्ञान में दिया गया , परंतु अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुए और न ही समस्याओं का निस्तारण किया गया। कृष्ण लोक कॉलोनी फेज वन दरोगा खेड़ा डॉ. अजीत कुमार अध्यक्ष ने बताया कि मुख्य समस्याओं में पुलिया की सफाई नहीं की गई जो कि लगभग प्रथम निर्माण कार्य उपरांत बाद कभी सफाई न होने की वजह से पूरी की पूरी गंदगी से भरी पड़ी हुई है, अधूरा निर्माण होने से जल भराव हो जा रहा है, अभी भी अधूरा निर्माण है, आसपास बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है, कुछ जगहों पर नाला को जोड़ने का काम भी नहीं किया गया, जिसक वजह से आए दिन गंदगी की भरमार होने के वजह से जल भराव की समस्या लगातार उत्पन्न हो रही है। इस सम्बन्ध में स्थानीय क्षेत्रवासियों ने हाइवे निर्माण कम्पनी पीएनसी से समस्याओं का गंभीरता से लेते हुए निस्तारण करने की मांग की, जिससे कि जलभराव समस्या से निजात मिल सके।
